OnePlus Nord 20 SE हुआ लॉन्च, सोच से भी कम है स्मार्टफोन की कीमत, मिल रहे हैं धांसू फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

OnePlus Nord 20 SE हुआ लॉन्च, सोच से भी कम है स्मार्टफोन की कीमत, मिल रहे हैं धांसू फीचर्स, यहाँ जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिन ही OnePlus ने भारत में OnePlus 10T को लॉन्च किया था। उसके बाद वन प्लस की फ्लैगशिप में कंपनी का नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। OnePlus Nord 20 SE अपने जबरदस्त फीचर्स के साथ AliExpress पर बिक्री के लिए लिस्ट हो चुका है। स्मार्टफोन की सेल 12 अगस्त से शुरू होगी। बता दें की OnePlus Nord 20 SE कुछ और नहीं बल्कि Oppo A77 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न है।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल में राहत, देश में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो चुका है। OnePlus Nord 20 SE को मीडिया टेक हेलिओ चिपसेट से लैस किया गया है। यह भी कहा जा रहा है की यह मार्केट में OnePlus का सबसे हैन्डसेट है।

यह भी पढ़े… Kitchen Tips : बारिश के मौसम में मसाले स्टोर करने का सही तरीका, मसाले नहीं होंगे लंबे समय तक खराब

OnePlus Nord 20 SE के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। साथ ही इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। वहीं बता दे की OnePlus Nord 20 SE में 33W SuperVOOC चार्जिंग उपलब्ध है। बात इसके कीमत की करें तो इसकी कीमत 199 डॉलर है, जो भारत में लॉन्च हुए Oppo A77 4G के समान है, जिसकी कीमत 15,499 रुपये हैं। स्मार्टफोन के दो कलर वर्ज़न चीन के बाजार में उपलब्ध होंगे: Celestial ब्लैक और ब्लू ओएसिस।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews