OnePlus Nord 4: मेटल बॉडी के साथ वनप्लस का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च, 20 जुलाई से प्री-ऑर्डर शुरू, जान लें फीचर्स-कीमत

OnePlus Nord 4 मार्केट में एंट्री ले चुका है। यह 1 अगस्त को उपलब्ध होगा। आइए एक नजर डिवाइस के फीचर्स पर डालें-
oneplus nord 4

OnePlus Nord 4: वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन  “नॉर्ड 4” लॉन्च दिया है। यह ब्रांड के मिड-रेंज डिवाइस में से एक है। शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। यह तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन ऑल मेटल बॉडी के साथ आता है। 6 साल का सिक्योरिटी और 4 साल का एंड्रॉयड अपडेट का दावा कंपनी ने किया है।

oneplus nord 4

कीमत और उपलब्धता

ग्राहक 20 जुलाई से 30 जुलाई तक स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। ग्राहकों को समर सेल के दौरान कई ऑफर्स भी मिलेंगे। 8जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। 8जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 12जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। स्मार्टफोन 1 अगस्त से मार्केट में उपलब्ध होगा।

oneplus nord 4

प्रोसेसर और बैटरी पैक

स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 से लैस है। साथ में Adreno 732 GPU TSMC 4nm भी दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। आईआर ब्लास्टर रिमोट कंट्रोलिंग के लिए दिया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और अलर्ट स्लाइडर भी मिलता है। इसकी थिकनेस 7.99mm और वजन 200 ग्राम है। 5000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

oneplus nord 4

डिस्प्ले और कैमरा

वनप्लस नॉर्ड 4 6.74 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन OLED Tianma U8+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स ब्राइटनेस और 450PPI के साथ आता है। 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। 8 मेगापिक्सल सोनी रियर कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सैमसंग कैमरा मिलता है।अन्य फीचर्स की बात  करें तो डिवाइस NFC, ब्लूटूथ 5.4 वर्ज़न, डुअल स्टेरियो स्पीकर्स और वाईफाई 6, 5 के साथ आता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews