वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, 27 अक्टूबर से सेल शुरू, मिल रहे कई धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

oneplus open

OnePlus Open: करीब 10 सालों बाद चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में एंट्री ले ली है। आज वनप्लस ओपन से कंपनी ने पर्दा हटा दिया है। फोन में कई खास फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह आईफोन 15 प्रो मैक्स भी हल्का है। इसका वजन 239 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 लैस किया गया है। साथ में 16जीबी LPDDR5X रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Ultra Res Zoom और AI सपोर्ट इसे और भी खास बनाता है। गूगल प्ले प्रोटेक्ट दिया गया है। 4 साल का एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

इसके मेन डिस्प्ले में प्रोटेक्शन ट्रिपल प्ले और कवर स्क्रीन पर कैरेमिक गार्ड मिलता है। इसके बैक में सर्कुलर कैमरा दिया है। हैंडसेट दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें Emerald Dusk और Voyager ब्लैक शामिल हैं।

कैमरा

वनप्लस ओपन के स्पेसिफिकेशन से ब्रांड से पर्दा हटा दिया है। इसका कैमरा Sony के कैमरा टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। बैक में 48 मेगापिक्सल सोनी LYTIA-T808 पिक्सल Stacked CMOS सेंसर Hasselband ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया गया है। साथ में 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा 6x Loseless कैपेबिलिटी के साथ मिलता है। फ्रंट में डुअल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स और कीमत

नए वनप्लस ओपन को 4805mAh बैटरी से लैस किया गया है। साथ में 67 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जो डिवाइस को 42 मिनट में 1-100% चार्ज करता है। अन्य फीचर्स कि बात करें टो वाईफाई-7, डुअल 5जी सेल्यूलर कनेक्टिविटी, मल्टी-Spatial स्पीकर्स इत्यादि फीचर्स भी मिलते हैं। 16जीबी+512जीबी कि कीमत 1,39,99 रुपये है। इसका प्री-ऑडर आज के शुरू हो चुका है। 27 अक्टूबर से सेल शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews