ओप्पो ने लॉन्च किया नया किफायती 5जी स्मार्टफोन, बड़े डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई खास फीचर्स, आकर्षक है लुक, इतनी है कीमत

oppo a2 5g

Oppo New Smartphone: ओप्पो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के आसपास है। फोन का नाम “Oppo A2 5G” है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे:ब्लैक, Violet और ग्रीन। डिवाइस को ऑक्टा-कोर डायमेनसीटी 6020 SoC और Mali G-57 MC2 GPU से लैस किया गया है। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी/512जीबी स्टोरेज मिलता है। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।

oppo a2 5g

डिस्प्ले और कैमरा

ओप्पो के नए A-सीरीज स्मार्टफोन में 6,72 इंच डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एसपेक्ट रेशीयो और 680 निट्स ब्राइटनेस मिलता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

oppo a2 5g

अन्य फीचर्स

फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर, स्टेरियो स्पीकर और IP54 रेटिंग भी मिलता है। 5,000mAh की बैटरी 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ऑडियो जैक और वाईफाई 802.11ac भी दिया गया है।

oppo a2 5g

कीमत और उपलब्धता

नए Oppo A2 5G के स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है। 12जीबी रैम+256जीबी मॉडल की कीमत 19,700 रुपये और 12जीबी रैम+512जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 20,500 रुपये है। फिलहाल, इसे चीन में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्मार्टफोन भारत में भी दस्तक देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews