
New Smartphone: ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। बहुत जल्द यह भारत में भी दस्तक दे सकता है। फोन का नाम Oppo A78 5G है। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है, जिसके मुकाबले फीचर्स काफी बेहतरीन। इसकी ग्लॉसी डिजाइन लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी कर सकती है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A77 का सक्सेसर है, जो कई नए अपग्रेड के साथ आया है। 14 जनवरी को कंपनी भारत के लिए इसकी पेशकश कर सकती है। अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 20 हजार रुपये से भी कम हो सकती है।

बात Oppo A78 के फीचर्स की करें तो एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। बैक में दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल स्मार्टफोन को बेहद खास लुक देते है। जिसमें एक एलईडी लाइट भी शामिल है।

ओप्पो के नए ए-सीरीज स्मार्टफोन में 6.65 इंच का एलसीडी डिस्प्ले एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। डिस्प्ले के टॉप पर एक वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दी गई है। मोबाइल फोन को मीडिया टेक डायमेनसीटी 700 5जी प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज भी मिलता है।

