Oppo Find N2 Review: शानदार डिजाइन वाला हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन, यहाँ जानें डिटेल्स

Oppo Find N2 Review: शानदार डिजाइन वाला हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन, यहाँ जानें डिटेल्स

Oppo Find N2 Review: ओप्पो ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले भी कंपनी फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन्स बना चुकी है लेकिन यह नया मॉडल आपको अच्छा अनुभव दे सकता है। इसका वजन Samsung Z Fold 4 की तुलना में 30 ग्राम कम है। वहीं इसकी स्क्रीन की साइज़ आईफोन 14 के प्रो मॉडल से भी अधिक है। Oppo ने अपने इस नए मॉडल में काफी बदलाव किये हैं, जो पिछले मॉडल के मुकाबले काफी अच्छा है। वहीं यह थोड़ा पतला भी है।

डिस्प्ले और कैमरा

स्क्रीन की साइज़ अब भी Predescessor की तरह ही 5.54 इंच है और रिफ्रेश रेट में सुधार है। वहीं इनर डिस्प्ले में 7.1 इंच का है। इसका लुक काफी आकर्षक है। वहीं कैमरा की बात करें तो फ्रंट में 2 सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है और बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो आपको बेहतरीन फोटोग्राफी का एक्सपिरियन्स दे सकता है। स्मार्टफोन अल्ट्रा वाइड कैमरा और भी बड़ा बन चुका है। इतना ही नहीं इसमें आपको कई अपडेट भी दिख सकते हैं। वहीं इसमें टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

इन चीजों में है कमी

वहीं इसमें बस वायरलेस चार्जिंग की कमी नजर आ रही है। क्योंकि पिछले मॉडल में यह फीचर दिया गया था। इसके अलावा इसका प्रोसेसर भी आपको निराश कर सकता है। मार्केट में आ रहे ज्यादातर मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल रहा है। लेकिन इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 दिया है। हालांकि यह भी आपको स्मूद अनुभव देने के लिए काफी है। अब तक यह स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध दिया हो रहा है। कीमत के हिसाब से देखा जाएगा तो कंपनी ने इसमें काफी शानदार फीचर्स को जोड़ा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews