अलर्ट स्लाइडर के साथ Oppo Find N3 Flip लॉन्च, ऐसे हैं फीचर्स, जानें स्मार्टफोन से जुड़ी 5 खास बातें

अलर्ट स्लाइडर के साथ Oppo Find N3 Flip लॉन्च, ऐसे हैं फीचर्स, जानें स्मार्टफोन से जुड़ी 5 खास बातें

New Smartphone: ओप्पो ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है, जिसका नाम Oppo Find N3 Flip है। डिवाइस की खास बात यह है कि यह ब्रांड का पहला फोन है, जो अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है। फिलहाल डिवाइस चीन में उपलब्ध होगा। लेकिन जल्द ही इसकी पेशकश ग्लोबल मार्केट और इंडियन मार्केट में होने वाली है। इसमें कई नए और खास फीचर्स भी ग्राहक को मिल सकता है।

डिस्प्ले

फाइन्ड एन 3 फ्लिप में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस OLED LTPO प्रो-XDR मेन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz PWM डिमिंग के साथ दिया गया है। वहीं 3.26 इंच का आउटतर SD डिस्प्ले 60 Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7 के साथ मिलता है। बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल इसे आकर्षक लुक देता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Find N3 Flip मीडियाटेक डायमैनसीटी 9200 चिपसेट से लैस है। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। साथ में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोर मिलता है।

कैमरा

नए फ्लिप स्क्रीन स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल IMX890 OIS प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो IMX709 सेंसर मिलता है। इससे यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकता है। वहीं फ्रंट में सेल्फ़ी और वीडियो के लिए 32 मेगापिक्सल IMX709 कैमरा सेंसर दिया गया है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

हैंडसेट में 4300mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और USB 2.0 पोर्ट के साथ मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फाइन्ड एन3 फ्लिप में X-एक्सिस हैप्टीक मोटर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और वाईफाई 7.6 मिलता है।

कलर वेरिएन्ट और कीमत

स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें मूनलाइट, ब्लैक और रोज़ शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 78,132 रुपये है। टॉप मॉडल यानि 12जीबी+512जीबी मॉडल की कीमत करीब 88,000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews