Oppo का कमाल, आ गया 3 रियर कैमरा वाला दुनिया का पहला फ्लिप फोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानें डीटेल

Oppo का कमाल, आ गया 3 रियर कैमरा वाला दुनिया का पहला फ्लिप फोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: बहुत जल्द भारत में Oppo Find N3 Flip लॉन्च होने वाला है। यह देश में लॉन्च होने वाला दूसरा स्मार्टफोन। इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला दुनिया का पहला फ्लिप फोन भी बताया जा रहा है। यह फाइन्ड एन2 फ्लिप का सक्सेसर है। 12 अक्टूबर, 2023 को फ्लिप फोन की पेशकश होगी। कंपनी ने भी इस बात की घोषणा कर दी है। इसके फीचर्स का खुलासा हो चुका है, लेकिन कीमत से पर्दा हटना बाकी है। इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम होने की आशंका है।

खास होगा कैमरा

ओप्पो फाइन्ड एन3 फ्लिप चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारतीय मॉडल के फीचर्स चाइनीज मॉडल जैसे होंगे या नहीं, इस बात को लेकर कंपनी कोई जानकारी नहीं दी है। फ्लिप फोन के स्पेसिफिकेशन की बात तो इसमें Sony IMX709 सेंसर मेन कैमरा AI स्मार्ट के साथ मिलेगा। बता दें कि चीन के मॉडल में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 32 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैंडसेट MediaTek Dimensity 9200 SoC से लैस होगा। साथ में 12जीबी LPDDR5X रैम मिलेगा, जो फोन को पिछले मॉडल के मुकाबले 33% ज्यादा फास्ट बनाने में मदद करेगा।

डिस्प्ले और बैटरी

स्मार्टफोन 6.8 इंच फोल्डिंग डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। साथ में 4300mAh की बैटरी और 44W सुपरVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews