आ रहा है Oppo Find X6 Pro, मार्केट में मचाएगा धूम, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग, कैमरा भी होगा शानदार, जानें डिटेल्स

आ रहा है Oppo Find X6 Pro, मार्केट में मचाएगा धूम, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग, कैमरा भी होगा शानदार, जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones: ओप्पो की फ्लैगशिप में इस साल कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने जा रहा हैं। इस लिस्ट में Oppo Find X6 Pro शामिल है। इस स्मार्टफोन को लेकर नई अपडेट सामने आ चुकी है। इस डिवाइस की चर्चा लंबे समय से हो रही है। बहुत जल्द कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन की पेशकश कर सकता है। हालांकि अब तक इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। स्मार्टफोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी का खुलासा हो चुका है।

टिप्स्टर Weibo के मुताबिक इस हैंडसेट में Sony IMX989-1 इंच सेंसर 7 मेगापिक्सल लेंस और OIS प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होगा। यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन के अल्ट्रा वाइड मॉड्यूल में Sony IMX890 मिल सकता है। ऑप्टिकल ज़ूम में भी सोनी का शानदार कैमरा डिजाइन मिल सकता है। इतना ही नहीं कंपनी स्मार्टफोन में टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर भी मिल सकता है। Oppo Find X6 Pro के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी बहुत पहले सामने आ चुकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है की मेरे Oppo के इस नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है। इसकी जगह Dimensity 9200 चिपसेट भी मिल सकता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओर आधारित होगा, जिसमें 8जीबी रैम/12जीबी रैम के साथ 128 जीबी/256जीबी/512जीबी का ऑप्शन मिल सकता है। Oppo Find X6 Pro में 6.7 इंच डिस्प्ले E6 OLED पैनल के साथ आ सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकता है। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन से पर्दा हटा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews