Oppo जल्द ला रहा है अपने दो नए Foldable स्मार्टफोन, मिलेंगे Samsung जैसे फीचर्स, जाने यहाँ

Oppo जल्द ला रहा है अपने दो नए Foldable स्मार्टफोन, मिलेंगे Samsung जैसे फीचर्स, जाने यहाँ

Source: Social Media

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल Oppo के कई स्मार्टफोन मोबाईल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। इसमें से कुछ ऐसे भी है जिसने यूजर्स के दिल पर अपनी छाप छोड़ दी है। बहुत जल्द कंपनी अपने नए दो Foldable स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि अब तक कंपनी ने खुल कर अपने नए स्मार्टफोन की घोषणा नहीं की है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की जल्द ही कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को पेश करें। फिलहाल कंपनी अपने दोनों ही Foldable स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, ऐसी खबर सामने आई है। इस स्मार्टफोन की डिजाइन बुक की तरह होगी।

यह भी पढ़े… Realme GT 2 Master Explorer Edition जल्द मार्केट में मचाएगा धूम, लॉन्च की तारीख कन्फर्म, जाने सबकुछ

कहा जा रहा है की स्मार्टफोन काफी हद तक Samsung Galaxy Z flip की तरह होगा, इसके कई फीचर्स भी सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह हो सकते हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक Oppo का यह नया स्मार्टफोन Oppo Find N का वंशज भी हो सकता है। यह बात अलग है की तब तक कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन यानि Oppo Find N अब तक भारत में एंट्री नहीं ले पाया है। वहीं दूसरी और कंपनी अपने अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम करने लगी है, जिससे यह कहना मुश्किल हो गया है की यह नया स्मार्टफोन भारत में आएगा या नहीं।

यह भी पढ़े… लॉन्च से पहले लीक हुई TVS की नई Ronin Cruiser की तस्वीरें, बर्बाद हो गई कंपनी की प्लानिंग, देखें Photo

लेकिन डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट के मुताबिक Oppo के दो नए Foldable स्मार्टफोन जल्द ही आ सकते हैं। इसका नाम Oppo Find N 2 भी हो सकता है। वहीं रिपोर्ट का यह भी कहना है की इस फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन में 120hz रिफ्रेश रेट उपलब्ध हो सकता है। जिसमें से एक chamshell डिजाइन का होगा और दूसरा बुक डिजाइन का। इन स्मार्टफोन से जुड़े कई अंदाजे भी लगाए जा रहे हैं। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट और 7.1 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews