Asus ROG Phone 7 की तस्वीर सामने आई, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, खास होगी डिजाइन, ऐसे होंगे फीचर्स

Asus ROG Phone 7 की तस्वीर सामने आई, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, खास होगी डिजाइन, ऐसे होंगे फीचर्स

New Smartphone 2023: मोबाइल मार्केट में बहुत जल्द आसुस अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। 13 अप्रैल को Asus ROG Phone 7 की लॉन्चिंग होने वाली है। काफी लंबे समय से इसकी चर्चा भी रही है। अब डिवाइस की लाइव इमेज लीक हो चुकी है। जिससे इसकी डिजाइन का खुलासा हो चुका है। टिप्सटर SnoopyTech ने फोन की इमेज शेयर की है।

ROG Phone 7 की डिजाइन काफी हद्द तक आरओजी फोन 6 से मिलती-जुलती है। फोन का व्हाइट बैक पैनल में ग्राफिक्स दी गई है। साथ में डॉट-मैट्रिक्स के लिए कटआउट भी दिया गया है। वहीं फ्रंट में हल्का-सा थिक बेज़ेल दिया गया है। डिस्प्ले के टॉप राइट साइड में फ्रंट कैमरा दिया गया है। कॉर्नर में डुअल स्पीकर देखा जा सकता है। राइट साइड में पॉवर और वॉल्यूम बटन दिया गया है। रिपोर्ट की माने तो डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा।

स्मार्टफोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 6.78 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ मिलता है। गिकबेन्च सर्टिफिकेशन वेबसाईट के मुताबिक इसमें 16जीबी रैम मिलेगा। एंड्रॉयड 13 पर आधारित इस हैंडसेट के वैनिला मॉडल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल नजर आ सकता है। इसके अलावा 6000mAh की बैटरी के साथ-साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

अप्रैल में Asus ROG Phone 7 भारत समेत चीन, यूएस और ताइवान के मार्केट में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 48 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews