मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है Poco X5 5G, सामने आए फीचर्स, मिलेगी Attractive डिजाइन, कीमत भी होगी कम

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है Poco X5 5G, सामने आए फीचर्स, मिलेगी Attractive डिजाइन, कीमत भी होगी कम

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द बाजारों में Poco के नए स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। इस स्मार्टफोन को Poco X4 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है। फिलहाल कंपनी Poco X5 5G पर काम कर रही है और बहुत जल्द बाजारों में इसकी पेशकश भी कर सकती है। भारत में भी इसकी लॉन्चिंग नजदीक है। हाल ही में स्मार्टफोन को FCC और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। इसी के साथ स्मार्टफोन के मॉडल नंबर, स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है।

यह भी पढ़ें…Teacher Recruitment: 16000 पदों पर निकली है भर्ती, 16 नवंबर से पहलें करें Apply, जानें आयु-पात्रता और सैलरी

BIS पर इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 22101320I है। वहीं FCC पर इसका मॉडल नंबर 22101320G है। स्मार्टफोन की जुड़ी की जानकारी भी अब तक लीक हो चुकी है। लिस्टिंग के मुताबिक Poco X5 5G में Rectangular कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिल सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 4900mAh की बैटरी मिल सकती है। अन्य किसी प्रकार के फीचर्स को सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर नहीं देखा गया है। अब तक कंपनी ने भी स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है।

यह भी पढ़ें…दमोह में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पानी की टंकी के मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत दो गंभीर

रिपोर्ट की माने तो Poco X5 5G में आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह भी कहा जा रहा है की Poco X5 5G में Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC प्रोसेसर नजर आ सकता है। बता दें की Poco X4 5 जी सीरीज में आने वाला Poco X4 Pro 5G कंपनी के किफायती स्मार्टफोन में से एक है। अंदाजा लगाया जा रहा है की Poco X5 5G भी कंपनी के किफायती स्मार्टफोन में से एक होगा। उम्मीद है की कंपनी बहुत स्मार्टफोन से जुड़ी अपडेट जारी कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews