Poco X5 5G जल्द लेगा बाजारों में एंट्री, मिलेंगे धांसू फीचर्स, बेहद कम होगी कीमत, यहाँ जानें

Poco X5 5G जल्द लेगा बाजारों में एंट्री, मिलेंगे धांसू फीचर्स, बेहद कम होगी कीमत, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। पोको बहुत जल्द नए स्मार्टफोन की पेशकश कर सकता है। इस साल पोको की फ्लैगशिप में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं और अब बारी Poco X5 5G की आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने सस्ते 5जी स्मार्टफोन में से एक होगा। भारत में 5जी सर्विस शुरू होते ही, 5जी स्मार्टफोन्स की मांग भी बढ़ती जा रही है। 5जी की रेस में कई स्मार्टफोन कंपनियां शामिल हैं, जो सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन की पेशकश कर सकती है।

यह भी पढ़े… Redmi Pad: भारत में लॉन्च हुआ रेडमी का सबसे सस्ता टैबलेट, मिलेगी बड़ी बैटरी, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

Poco X5 5G भी ऐसे ही स्मार्टफोन में से एक होगा। रिपोर्ट की माने तो 13 अक्टूबर इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। Poco X5 5G इससे पहले लॉन्च हुए Poco X4 का सक्सेसर बताया जा रहा है। चीन में इसकी लॉन्चिंग रेडमी की ब्रैन्डिंग से होगी। हालांकि कंपनी ने अबतक स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा लीक में हो चुका है।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: प्रसार भारती में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

इसके अलग-अलग स्टोरेज और कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। जिनकी कीमत भी अलग निर्धारित होगी। कहा जा रहा है की Poco X5 5G मार्केट में AMOLED के जगह एलसीडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा, इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये तक हो सकती है। वहीं स्मार्टफोन में 120Hz रेफ़रेसग रेट मिलेगा। स्नैपड्रैगन 778G+ चिपसेट यूजर्स को बेहतरीन अनुभव दे सकता है। यह गेमिंग के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो Poco X4 की तुलना में Poco X5 5G की बैटरी ज्यादा बड़ी और दमदार होगी। इतना ही नहीं डिजाइन और कैमरा भी कई नए अपग्रेड नजर आ सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews