POCO का नया स्मार्टफोन 3 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च, 8 हजार से भी कम होगी कीमत, शानदार हैं फीचर्स

POCO का नया स्मार्टफोन 3 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च, 8 हजार से भी कम होगी कीमत, शानदार हैं फीचर्स

भारत के मोबाइल मार्केट में बहुत जल्द Poco का नया स्मार्टफोन एंट्री लेने वाला है। जिसके लिए कंपनी ने टीज़र भी जारी कर दिया है। 3 जनवरी को इसकी लॉन्चिंग होगी। देखा जाए तो यह नए साल में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बन सत्य है। मोबाइल का नाम Poco C50 है। यह बजट स्मार्टफोन में से एक है। लॉन्च से पहले ही फीचर्स का खुलासा हो चुका है।

जल्द आयेगी सारी डिटेल्स

पोको इंडिया ने ट्विटर पर टीज़र जारी करते हुए सिर्फ स्मार्टफोन का नाम ही बताया है। वहीं इससे यह भी पता चलता है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक पोको सी50 3 जनवरी 2023 को लॉन्च होगा। लेकिन अब तक ब्रांड से इसका खुलासा नहीं किया है। हैंडसेट से जुड़ी अन्य जानकारी और तारीख दोनों की घोषणा कंपनी जल्द ही कर सकती है।

Redmi A1+ की तरह होंगे फीचर्स

यह भी कहा जा रहा है की यह Redmi A1+ का रिब्रांडेड वर्ज़न है। इसलिए इसके फीचर्स और कीमत काफी हद्द तक रेडमी A1+ की तरह होगा। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच एचडी प्लस एलसीडी पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें मीडियाटेक हेलिओ ए22 के साथ 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ डेप्थ सेंसर भी मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। पॉवर के लिए 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग के साथ मिलती है। Poco C50 कीमत भी Redmi A1+ की तरह ही हो सकती है। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट के दाम भी अलग होंगे। 2जीबी+32जीबी स्टोरेज की ईंट 7,499 रुपये और 3जीबी+32जीबी की कीमत 8,499 रुपये हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews