Google Chrome की नजरों से बचाएंगी प्राइवेसी, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

क्या आपको मालूम है कि Google आपकी हर एक एक्टिविटी पर नजर रखता है। आपने अक्सर यह नोटिस किया होगा कि आप किसी से फोन पर यदि कार लेने की बात करते हैं।
Google Chrome

Google Chrome : आजकल जमाना इतना ज्यादा हाईटेक हो चुका है कि लोग घर बैठे कुछ भी कर सकते हैं। लोग घर बैठे रेस्टोरेंट से खाना मंगवा सकते हैं। घर बैठे मोबाइल रिचार्ज करवा सकते हैं, बिजली का बिल भर सकते हैं, पानी कनेक्शन करवा सकते हैं, ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। घर बैठे खरीदारी कर सकते हैं। इन सबके लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है।

अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर चाहते हैं, तो यह भी ऑनलाइन की दुनिया में संभव है। इसके लिए आपको बहुत सी किताबें ढूंढने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप गूगल पर जाकर अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं।

Google Chrome

कर रहा एक्सेस

वैसे तो यह चुटकियों में हमारे सवाल का जवाब दे देता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि गूगल आपकी हर एक एक्टिविटी पर नजर रखता है। आपने अक्सर यह नोटिस किया होगा कि आप किसी से फोन पर यदि कार लेने की बात करते हैं, तो गूगल की तरफ से आपको कार का ऐड भेजा जाने लगता है। आपको यह बहुत कैजुअल लगता होगा, लेकिन इसका मतलब साफ है कि गूगल आपको हर तरह से एक्सेस कर रहा है।

Google रखता है नजर

गूगल अपने सारे एंड्रॉयड यूजर्स की जरूरी इनफॉरमेशन को एकत्रित कर लेता है। इससे कभी भी आप फ्रॉड का भी शिकार हो सकते हैं, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं और गूगल की नजरों से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। अक्सर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले एंड्राइड और आईओएस यूजर्स अपना हिस्ट्री बैकअप डिलीट नहीं करते। जिस कारण गूगल का वेब ब्राउजर इंटरनेट हिस्ट्री और वेब एक्टिविटीज को ट्रैक करके आपपर नजर रख सकता है।

ऐसे बचें

  • इससे बचने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल क्रोम ब्राउजर ओपन करना है। यहां आपको राइट हैंड साइड के ऊपर में 3 डॉट दिखेंगे।
  • जिस पर आपको टैप करना है। अब आपको स्क्रॉल डाउन करते हुए सेटिंग का ऑप्शन नीचे तरफ मिलेगा। जिसे आपको क्लिक करना है।
  • इसे क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसे स्क्रॉल डाउन करना है।
  • अब आपके यहां पर साइट सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर टैप करते ही आप अगले पेज पर जंप हो जाएंगे, जहां आपको नीचे ऑन डिवाइस साइट डाटा का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर भी क्लिक करते ही आप दूसरे पेज पर चले जाएंगे, यहां आपको इनेबल और डिसएबल का ऑप्शन दिख जाएगा।
  • जिसके बगल में टॉगल बटन दिया होगा, जिसमें आपको इनेबल बटन पर क्लिक करना है।
  • इससे आपका डिवाइस का साइट डाटा गूगल क्रोम के पास नहीं पहुंच पाएगा। इसके साथ ही आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews