Realme 9i 5G का हो चुका है ऐलान, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, रॉकस्टार जैसी डिजाइन, यहाँ जानें सबकुछ

Realme 9i 5G का हो चुका है ऐलान, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, रॉकस्टार जैसी डिजाइन, यहाँ जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Realme 9i 5G की डिजाइन और फीचर्स सामने आए थे और अब लॉन्चिंग डेट भी सामने आ चुकी है। Realme 9i 5G बहुत जल्द भारत में एंट्री ले सकता है। यह स्मार्टफोन 18 अगस्त 2022 को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन से जुड़ी कई डीटेल सामने आ चुकी है। खास बात यह है की स्मार्टफोन में लेजर लाइट डिजाइन है। वहीं बैक में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Realme 9i 5G की डिजाइन और लुक काफी आकर्षक है। यह भी जानकारी सामने आई है की यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड वेरिएन्ट में उपलब्ध है। हालांकि इसका लुक काफी हद्द तक Realme 9i 4G से मिलता-जुलता है। 18 अगस्त 11:30 बजे सुबह स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी। वहीं यूजर्स इसे फ्लिपकार्ट पर खरीद पाएंगे।

यह भी पढ़े… MP में आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देश में घट रही ईंधन की मांग, ये है वजह

बात अब Realme 9i 5G के अन्य फीचर्स की करें तो यह MediaTek डायमेनसीटी 810 SoC के साथ आएगा। इसकी स्क्रीन साइज़ 6.6 इंच है और फुल एचडी प्लस एलसीडी पैनल डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल औक्सीलरी सेंसर डेप्थ और मैक्रो कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा। Realme 9i 5G में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज दिया गया है। हाल ही में Realme 9i 5G को NTBC सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा गया है। रिपोर्ट की माने स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Realme 9i 5G की कीमत 15,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews