Realme C53 कुछ दिनों में लेगा भारत में एंट्री, लॉन्च की तारीख घोषित, सामने आए फीचर्स, जानें डीटेल

Realme C53 कुछ दिनों में लेगा भारत में एंट्री, लॉन्च की तारीख घोषित, सामने आए फीचर्स, जानें डीटेल

New Smartphone: रियलमी भारत में अपने C-लाइनअप का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Realme C53 है। इससे पहले कंपनी भारत में इस साल रियल सी-55 को लॉन्च किया था और अगले सप्ताह रियल सी-53 की लॉन्चिंग होने वाली है। 19 जुलाई दोपहर 12 बजे स्मार्टफोन भारतीय मार्केट के लिए लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी डिवाइस का लैन्डिंग पेज एक्टिव हो चुका है।

रियल सी53 के फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। पहली बार कंपनी मिड-रेंज फोन सेगमेंट में 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलेगा। हैंडसेट में कई फोटोग्राफी फीचर्स होने का दावा भी कंपनी कर रही है, जिसमें नाइट फोटोग्राफी, अल्ट्रा क्लियर इमेज, पोर्ट्रेट मोड और स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड शामिल हैं। बैक में डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल आपको आईफोन की याद दिला सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगर प्रिंट स्कैनर मिलता है। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले थिक बटन बैजल के साथ देखा जा सकता है। साथ में 5000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि डिवाइस 52 मिनट में 50% चार्ज होगा।

बता दें कि मलेशिया में रियलमी सी53 की लॉन्चिंग हो चुकी है। इंडियन मॉडल में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मलेशियन मॉडल में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सिस्टम और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews