Realme ने लॉन्च किया 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला स्मार्टफोन, मिलेंगे कई खास फीचर्स, जानें कीमत

Realme ने लॉन्च किया 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला स्मार्टफोन, मिलेंगे कई खास फीचर्स, जानें कीमत

New Smartphone: रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन “Realme GT 5” लॉन्च कर दिया है। डिवाइस की खास बात जिसका 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो 9 मिनटों में फोन को फुल चार्ज करता है। फिलहाल, हैंडसेट को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी।

डिस्प्ले और डिजाइन

रियलमी जीटी 5 में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। विजुअल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिवाइस में PixelWords द्वारा निर्मित स्वतंत्र X7 डिस्प्ले चिप भी मिलता है। बैक में BYD इलेक्ट्रॉनिक्स के पार्टनरशिप में बना “Miracle Glass” मिलता हाइ। वाइज़र जैसा कैमर मॉड्यूल मिलता है। साथ में डुअल टोन बॉडी और एक बड़ा कैमरा आइलैंड दिया गया है। एलईडी स्ट्रिप्स फोन के लुक को भी आकर्षक बनाता है।

बैटरी

स्मार्टफोन के दो बैटरी वेरिएन्ट मिलते हैं। 4600mAh बैटरी 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह मॉडल 9 निमतों में फोन को 100% चार्ज करता है और 2 घंटे का टॉक टाइम देता है। वहीं 5249mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो मोबाइल को 18 मिनटों में पूरा चार्ज करता है।

कैमरा और प्रोसेसर

डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है। साथ में 24जीबी LPDDR5 रैम और 1टीबी UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा Realme GT 5 में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलता दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

कीमत

अलग-अलग वेरिएन्ट की कीमत भी अलग है। 12जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 411 डॉलर (करीब 34000 रुपये) है। वहीं टॉप मॉडल 24जीबी रैम+1टीबी स्टोरेज की कीमत 520 डॉलर (43000 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews