
Realme New Smartphone Launch: रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन “Realme GT 5 Pro” लॉन्च कर दिया है। इसे वनप्लस 12 का किलर बताया जा रहा है। फिलहाल डिवाइस की चीन में उपलब्ध होगा। जल्द ही यह भारत में दस्तक दे सकता है। इसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है, जो यूजर्स को स्मूद और फास्ट गेमिंग का अनुभव दे सकता है। वहीं इसके फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं। इंडियन में फोन कब लॉन्च होगा इस बारे में ब्रांड ने कोई घोषणा नहीं की है। अपडेट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

कितनी है कीमत?
घरेलू मार्केट में नए रियलमी जीटी 5 प्रो की कीमत 3399 CNY यानि करीब 39,800 रुपये है। इसके तीन स्टोरेज मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत भी अलग है। टॉप मॉडल में 16जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत 50,000 रुपये से अधिक है।

डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग
फीचर्स की बात करें तो फोन 6.78 इंच 1.5K कर्वड AMOLED डिस्प्ले और 144Hx रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड रियलमी UI 5.0 पर आधारित है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल्टता है, जिससे फोन कम समय में फुल चार्ज होगा।

खास है कैमरा
स्मार्टफोन का कैमरा भी बेहद खास है। नया रियलमी जीटी 5 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-T808 सेंसर, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग मिलता है, जो इसे धूल और मिट्टी से बचाएगा। 3VC आइसबर्ग कूलिंग सिस्टम और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी इसमें दिया गया है।

