रियलमी जीटी 5 प्रो जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी कर दिया पोस्टर, फीचर्स लीक, मिलेगा वीसी कूलिंग सिस्टम, जानें डीटेल

realme gt 5 pro

Realme GT 5 Pro : जल्द ही मार्केट में रियलमी जीटी 5 प्रो की एंट्री होने वाली है। ब्रांड से इसका ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है। रियलमी के आधिकारिक Weibo हैंडल पर इसका पोस्टर देखा गया है। इसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स  को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि डिवाइस कि चर्चा लंबे समय से हो रही है। फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। लॉन्चिंग अगले साल हो सकती है।

प्रोसेसर एंड सॉफ्टवेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस Snapdragon 8 Gen 3 से लैस हो सकता है। साथ में VC कूलिंग सिस्टम मिलने की संभावना भी है, जो फोन को गर्म होने से बचाएगा और बेहतर परफॉरमेंस देगा। साथ में LPDDR5X रैम और UFS स्टोरेज मिल सकता है। रियलमी जीटी 5 प्रो AMOLED डिस्प्ले और 2K रिजॉल्यूशन के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। लीक के मुताबिक फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित हो सकता है।

कैसा हो सकता है कैमरा?

रियलमी जीटी 5प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX966 लेंस (OIA सपोर्ट के साथ), 50 मेगापिक्सल ओवी64एम टेलीफोटो लेंस और एक 3X ऑप्टिकल ज़ूम शामिल है। तीसरे सेंसर से संबंधित जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

फोन में 5400mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट charging सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग मिल सकता है। इसके अलावा रियलमी के इस अपकमिंग फोन में 5जी, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और अन्य कई फीचर्स मिल सकते हैं । इसमें हाई-एंड स्पेसिफिकेशन मिलने कि संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews