Realme GT 6 आ रहा है करने दिलों पर राज, मिलेगा 32MP सेल्फ़ी कैमरा, कई खास फीचर्स से होगा लैस, 20 जून को होगा लॉन्च 

लॉन्च से पहले ही Realme GT 6 के फीचर्स और प्रोसेसर कन्फर्म हो चुके हैं। फोन कुछ दिनों में भारत में एंट्री लेगा।
Realme GT 6

Upcoming Smartphone: रियलमी मार्केट में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसका नाम Realme GT 6 5G है। भारतीय बाजार में एंट्री से पहले से स्मार्टफोन के कई फीचर्स और प्रोसेसर कन्फर्म हो चुके हैं। तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ जानकारी की घोषणा तो खुद कंपनी ने टीज़र के जरिए कर दी है। बता दें कि स्मार्टफोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। 20 जून को इंडियन मार्केट में भी दस्तक देने वाला है।
Realme GT 6
कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन दुनिया का Brightest फ्लैगशिप डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इसमें दुनिया का सबसे बड़ा 10041mm2 डुअल VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा। यह तीन रंगों में उपलब्ध हो सकता है, जिसमें ग्रीन, पर्पल और सिल्वर शामिल हैं। डिवाइस Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेस से लैस होगा। इसमें 5000mAh की डुअल सेल बैटरी 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन 10 मिनट में 50% और 20 मिनट में 100% चार्ज हो सकता है।
Realme GT 6
रियलमी जीटी 6 5जी आकर्षक डिजाइन के साथ भी आता है। यह प्लास्टिस नहीं बल्कि ग्लास बैक से लैस है। बैक में तीन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिए गए हैं। साथ में एक एलईडी फ़्लैश लाइट मिलता है। कंपनी द्वारा जारी टीज़र के मुताबिक हैंडसेट नैनो मिरर डिजाइन के साथ लॉन्च होगा।

realme gt 6
Realme GT 6 के कई फीचर्स Realme GT Neo 6 से मिलते-जुलते होंगे। एमबिएन्ट लाइट सेंसर और कई AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फ़ी और वीडियोग्राफी के लिए मिलेगा।
Realme GT 6
स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कीमत 40,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि कंपनी ने कीमत को लेकर कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews