Realme का नया स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, 10 मिनटों में होगा 100% चार्ज, यहाँ जानें सबकुछ

Realme का नया स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, 10 मिनटों में होगा 100% चार्ज, यहाँ जानें सबकुछ

New Smartphones: कुछ ही दिनों में दुनिया का सब फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। अब तक कई बार इसके फीचर्स लीक भी हो चुके हैं। यहाँ बात नए Realme GT Neo 5 की हो रही है। कंपनी ने  टीज़र जारी करते हुए स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। इसे चाइनीज माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाईट Weibo पर स्पॉट किया गया है। हालांकि पोस्टर से फोन से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिलती है। लॉन्च से पहले इसकी डिजाइन और फीचर्स लीक हो चुके हैं। 5 फरवरी 2023 कॉ इसकी पेशकश चीन में होगी।

लुक आ सकता पसंद

बता दें की कंपनी नियो 4 को स्किप करके डायरेक्ट जीटी नियो 5 को लॉन्च करने का फैसला लिया है। जो नियो 3 का सक्सेसर भी बताया जा रहा है। लीक हुई जानकारी के साथ इसकी डिजाइन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। यह डुअल टोन डिजाइन के साथ आएगा। जो पूरा ब्लैक एंड व्हाइट पैनल है। कैमरा मॉड्यूल काले रंग का वहीं पूरी बॉडी व्हाइट कलर की है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन 6.7 इंच OLED डिस्प्ले  के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट 1.5 रिजोल्यूशन और इनग्रेटेड  फिंगर प्रिन्ट स्कैनर भी दिया गया है।

चार्जिंग सपोर्ट है बेहद खास

जीटी नियो 5 की सबसे खास बात इसका चार्जिंग सपोर्ट है। कहा जा रहा है कि केवल 10 मिनटों में यह फुल चार्ज हो सकता है। उसके दो बैटरी वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें 4600mAh की बैटरी के सरह 240W चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh की बैटरी के साथ 150W की चार्जिंग सुविधा मिलेगी।

तगड़ा होगा प्रोसेसर

रियलमी के नए फोन को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। वहीं फोन में 16 जीबी LPDDR5 रैम 256जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews