240W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्द लॉन्च होगा दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 8 मिनटों में होगा 100% चार्ज

240W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्द लॉन्च होगा दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 8 मिनटों में होगा 100% चार्ज

पिछले साल से ही मोबाइल मार्केट में 150W से अधिक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का ट्रेंड बढ़ रहा है। मार्केट में 20W से लेकर 200W तक के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, लेकिन अब उससे भी अधिक की एंट्री होने वाली है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme GT Neo 5 है। काफी लंबे समय से कंपनी की यह डिवाइस सुर्खियों में है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक यह 5 जनवरी को लॉन्च होने है। लेकिन अब इसकी तारीख पोस्टपॉन हो चुकी है। अब फोन अपनी शानदार चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

देखा जाए तो सैमसंग और अन्य कंप नियों के मुकाबले चीनी कंपनियां फास्ट चार्जिंग को लेकर लगातर तरक्की कर रही है। चार्जिंग सपोर्ट की बात करें तो 240W फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से स्मार्टफोन सिर्फ 8 मिनट में 100% चार्ज हो सकता है।  रियलमी ने कुछ दिन पहले ही नए जीटी नियो की घोषणा करते हुए कुछ Key फीचर्स का खुलासा है। कुछ हफ्ते है लगातार नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। चीन में बहुत जल्द स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। मॉडल नंबर से लेकर फीचर्स तक कई जानकारी लीक भी हो चुकी है। सर्टिफिकेशन वेबसाईट के मुताबिक इसका मॉडल नंबर RMX3708 है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग में अब थोड़ा देर है। जनवरी में नहीं फरवरी में कंपनी इसकी पेशकश कर सकता है।

Realme GT Neo 5 के दो चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध होंगे। जिसमें से एक 150W फास्ट चार्जिंग भी है। यह स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 का सक्सेसर है। यह भी कहा जा रहा है कि इस साल GT Neo 4 भी आ सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। इस नए फोन में 1.5K रिजोल्यूशन हाई रिफ्रेश रेट के साथ ममिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन स्ट्रॉंग और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ भी लॉन्च होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews