Realme का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, लुक बना देगा दीवाना, फीचर्स भी शानदार, 11 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme GT Neo 6 SE

Realme New Smartphone: रियलमी अगले हफ्ते दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। Turbo 3 के साथ-साथ कंपनी ने Realme GT Neo 6 SE की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। 11 अप्रैल को डिवाइस चीन में लॉन्च होगा। नए जीटी नियो 6 एसई के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। फोन का लुक किसी को भी आकर्षित कर सकता है।

चिपसेट और बैटरी 

नया जीटी नियो 6 SE स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 से लैस होगा। इसका हाई परफॉरमेंस चिपसेट गेमर्स को अच्छा अनुभव दे सकता हो। साथ में 16जीबी LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।

डिस्प्ले

स्मार्टफोन हल्के Curved स्क्रीन के साथ आएगा। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेसियो भी काफी बेहतर होगा। रिपोर्ट की माने तो फोन 6.78 इंच BOE 8टी LTPO पैनल, 1.5k रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

कैमराrealme new smartphone

कहा जा रहा है कि फोन प्लास्टिक फ्रेम, 50 मेगापिक्सल मेन  कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और ग्रीनीफाइड AI आई प्रोटेक्शन भी  रहेगा। भारत में डिवाइस के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews