Realme Narzo 50 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने फीचर्स और संभावित कीमत

Realme Narzo 50 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने फीचर्स और संभावित कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। सूत्रों की माने तो Realme Narzo 50 5G जल्द ही भारतीय मोबाईल मार्केट में जबरदस्त एंट्री ले सकता है। कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन इस साल मई में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च होने से पहले ही Realme Narzo 50 के कई फीचर्स, डिजाइन, कलर वेरिएशन और मॉडल पर से पर्दा लगभग हट चुका है। सूत्रों की माने तो Realme Narzo 50 5G तीन स्टोरेज  कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध हो सकता है जो हैब 4GB+64GB, 4GB+128GB, और 6GB+128GB। तो वहीं इसके मॉडल दो रंगों में लॉन्च हो सकते है: हाइपर ब्लैक और हाइपर ब्लू।

यह भी पढ़े…  बॉलीवुड में होगी Shehnaaz Gill की एंट्री, सलमान खान की इस फिल्म में आएंगी नजर 

अलग-अलग स्टोरेज वर्ज़न की कीमत भी अलग होगी, 4GB+128GB और 4GB+64GB वाले मॉडल की कीमत 14000 रुपए से लेकर 16000 रुपए तक हो सकती है, तो वहीं 6GB+128GB मॉडल की कीमत 16000 रुपए से लेकर 18000 रुपए तक हो सकती है। बात कैमरा की करें तो इसमें ग्राहकों को 50MP का मुख्य कैमरा देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें FHD+ डिस्प्ले उपलब्ध होगा, जिसकी साइज़ 6.5 इंच या उससे अधिक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews