Realme Narzo N55 जल्द होगा भारत में लॉन्च, होगा सीरीज का पहला मॉडल, पॉकेट-फ़्रेंडली होगी कीमत, जानें

Realme Narzo N55 जल्द होगा भारत में लॉन्च, होगा सीरीज का पहला मॉडल, पॉकेट-फ़्रेंडली होगी कीमत, जानें

Upcoming Smartphones: रियलमी अपने नए लाइन को लाने की तैयारी में जुटा हुआ है। बहुत जल्द Realme Narzo N55 भारत में लॉन्च हो सकता है। यह सीरीज का पहला मॉडल होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर नए N सीरीज का एक टीज़र शेयर किया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियल डिवाइस की घोषणा नहीं की है। लेकिन फोन की लॉन्चिंग टाइमलाइन और की-फीचर्स सामने आ चुके हैं। बता दें कि 3 अप्रैल को Realme GT Neo 5 SE मोबाइल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। वहीं हाल ही में शानदार फीचर्स के साथ रियलमी C55 की घोषणा हुई थी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रियलमी नारजो एन 55 इस साल अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक कोई फिक्स्ड तारीख सामने नहीं आई है। अफवाहें हैं कि इसके चार स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। जिसमें 4जीबी+64जीबी, 4जीबी+128जीबी, 6जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी मॉडल्स शामिल हैं। वहीं डिवाइस दो कलर वेरिएन्ट में आएगा, जिसमें प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह कंपनी ने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगा।

अप्रैल में कंपनी नए रियलमी जीटी नियो 5 एसई भी लॉन्च करेगी। डिवाइस 240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि फोन सिर्फ 10 मिनट में 100% चार्ज हो जाएगा। इसे नए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट से लैस किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews