Realme P1 और P1 Pro का ऐलान, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, तारीख कर लें नोट, कीमत और फीचर्स से हट गया पर्दा, यहाँ जानें

realme p1

Realme P Series Smartphone: रियलमी भारत में अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने नए P-सीरीज की घोषणा कर दी है। लॉन्च डेट और कई फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे को इंडियन मार्केट में Realme P1 और P1 Pro की पेशकश होगी। ब्रांड प्राइस रेंज का खुलासा भी कर दिया है। बता दें कि कंपनी पहली बार भारत में पी-सीरीज के फोन लॉन्च करने वाली है।

कितनी होगी कीमत?

रियलमी पी1 की कीमत 15,000 से कम होगी। वहीं प्रो मॉडल की कीमत 20 हजार रूपये से कम होगी। 5जी स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

स्मार्टफोन के फीचर्स

रियलमी पी सीरीज में AMOLED Curved डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस मिलेगा। इसमें TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी मिलेगा, जो आँखों का बचाव करेगा। फोन रेनवॉटरटच टेक्नोलॉजी और आईपी65 से भी लैस होगा। साथ में VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा।

realme p1

प्रोसेसर और चार्जिंग सपोर्ट

कंपनी ने पी सीरीज के प्रोसेसर की घोषणा लॉन्च से पहले ही कर दी है। Realme P1 मीडियाटेक डायमेनसीटी 7050 चिपसेट से लैस होगा। वहीं प्रो मॉडल Snapdragon 6 Gen 1 से लैस होगा। दोनों ही डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कैमरा को अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews