Redmi K50S और Redmi K50S Pro का टीज़र हुआ जारी, यूजर्स को लुभाएगा स्मार्टफोन का कैमरा, जानें सबकुछ

Redmi K50S और Redmi K50S Pro का टीज़र हुआ जारी, यूजर्स को लुभाएगा स्मार्टफोन का कैमरा, जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारत में Redmi K50 सीरीज को लॉन्च किया गया है। वहीं चीन में Redmi K50 को बहुत पहले की पेश किया जा चुका था और अब एक बार फिर कंपनी Redmi K50 सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज का नाम Redmi K50S बताया जा रहा है, जिसमें दो स्मार्टफोन मौजूद हैं। एक है Redmi K50S और दूसरा Redmi K50S Pro बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी के जनरल मैनेजर ने सिर्फ यह घोषणा की है है Redmi K50 सीरीज आ रहा है।

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि Lu Weibing ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है की स्मार्टफोन पर लॉन्च होगा, लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है की यह स्मार्टफोन अगस्त या सितंबर का लॉन्च हो सकता है। हालांकि ही में 3 सी सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर रेडमी के सीरीज के इस स्मार्टफोन को देखा गया है, जिसका मॉडल नंबर 22081212C है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 120W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें… पूरी कर लें तैयारी, इस दिन से शुरू हो रही है भारत में Google Pixel 6a की बिक्री, यहाँ जानें तारीख और कीमत

दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है की Redmi K50S Pro पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कैमरा होगा जो 200 मेगापिक्सल के साथ आएगा। इस 5जी स्मार्टफोन में 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकता है। यह भी जानकारी सामने आई है की Redmi K50S सीरीज एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगी। हालांकि अब तब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की है, इसके लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews