New Smartphone: रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही Redmi Note 12R Pro का टीज़र देखने को मिला था और अब इसकी लॉन्चिंग भी हो चुकी है। यह कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस में एक है। अब रेडमी नोट 12 सीरीज में एक नया मॉडल भी शामिल हो चुका है। इस लाइनअप के 5 स्मार्टफोन्स पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। जिसमें रेडमी नोट 12 5जी, रेडमी नोट 12 प्रो 5जी, रेडमी नोट 12 Turbo और रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडीशन शामिल हैं।
लॉन्च से पहले ही रेडमी नोट 12आर प्रो की चर्चा होने लगी थी। डिवाइस में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। स्मार्टफोन 6.67 इंच OLED स्क्रीन फुल एफडी रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है । इसे Snapdragon 4 Gen 1 से लैस किया गया है। साथ में 12जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा की बात करें तो बैक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एलईडी फ़्लैश लाइट मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा डुअल सिम, वाईफाई 802.11ac, आईआर ब्लास्टर जीपीएस, NFC, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
रेडमी नोट 12आर प्रो के तीन कलर वेरिएन्ट मार्केट में उपलब्ध होंगे। जिसमें ब्लैक, गोल्ड आउए व्हाइट शामिल है। स्मार्टफोन की कीमत 1999 Yuan (करीब 26,640 रुपये) है।
इंतजार खत्म, Redmi Note 12R Pro हुआ लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें खास बातें

1बिना नंबर सेव किए जान सकेंगे कौन कर रहा है कॉल! 1 नवंबर से CNAP सर्विस की हो सकती है शुरुआत, इन यूजर्स को मिल सकती है सुविधा
2Telegram पर सरकार का सख्त एक्शन, पाइरेटेड कंटेंट हटाने के लिए दी 15 दिन की मोहलत
3WhatsApp के नए Username फीचर पर भारत सरकार सख्त, Meta को भेजा नोटिस, होगी गहन जांच, जानें पूरा मामला
4अचानक डाउन हुआ ChatGPT, करोड़ों यूजर्स का काम ठप, ऑफिस से पढ़ाई तक मचा हड़कंप
ताज़ा खबरें
महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडरधार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरीIAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्तदिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक