आ रहा है Samsung Galaxy F34 5G, कंपनी ने वेबसाइट पर आया नजर, जानें डीटेल

आ रहा है Samsung Galaxy F34 5G, कंपनी ने वेबसाइट पर आया नजर, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: सैमसंग कई मिड रेंज स्मार्टफोन्स लाने की तैयारी कर रहा है। इस लिस्ट में Samsung Galaxy F34 5G भी जुड़ चुका है। साउथ कोरियन ब्रांड के वेबसाइट पर गैलक्सी एफ34 को स्पॉट किया गया है। संभावनाएं हैं कि जल्द ही डिवाइस भारतीय बाजारों में दस्तक भी देगा। सैमसंग इंडिया वेबसाइट के मुताबिक गैलक्सी एफ34 का मॉडल नंबर “E346B/DS” है।

ऐसे हो सकते हैं Galaxy F34 5G के फीचर्स

अंदाजा लगाया जा रहा है कि F-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलक्सी A34 से मिलता-जुलता होगा, जो इस साल मार्च में लॉन्च हुआ था। डिवाइस Exynos 1280 या मीडियाटेक डायमेनसीटी 1080 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। साथ में 6जीबी/8जीबी रैम मिल सकता है। फीचर्स और डिजाइन को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy M34 के बारें में

बता दें कि 7 जुलाई को भारत में Samsung Galaxy M34 की पेशकश होने वाली है। स्मार्टफोन को Exynos 1280 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 6, 000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस 6.7 इंच sAMOLED डिस्प्ले, टियरड्रॉप नॉच और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। साथ में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दो अन्य कैमरा सेंसर के साथ मिलेगा। मेन कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट (OIS) मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews