Samsung Galaxy Z Fold 5 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जल्द होगी पेशकश, यहाँ जानें कुछ खास बातें

Samsung Galaxy Z Fold 5 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जल्द होगी पेशकश, यहाँ जानें कुछ खास बातें

Upcoming Smartphone: सैमसंग अपने शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए प्रसिद्ध है। कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy Z Fold 5 की पेशकश करने वाली। यह सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 4 का सक्सेसर है, जो पिछले साल भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। जुलाई में साउथ कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले Unpacked ईवेंट में नए गैलक्सी Z फोल्ड 5 के साथ-साथ कई अन्य डिवाइसेस से कंपनी पर्दा हटा सकती है।

ऐसा होगा डिस्प्ले

लॉन्च से पहले ही फोल्ड 5 के फुल स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका है। टिप्सटर योगेश बरार ने स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी ट्विटर पर साझा की है। नया स्मार्टफोन 6.2 इंच एचडी डिस्प्ले AMOLED कवर डिस्प्ले और 7.6 QXGA प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

प्रोसेसर और स्टोरेज

रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी/512जीबी/1टीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यह अंडटोइड 13 OneUI पर आधारित होगा। पिछले मॉडल की तुलना नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में कई नए-नए अपडेट्स भी नजर आएंगे। इसमें डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस की सुविधा मिल सकती है।

कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 4 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। 10 मेगापिक्सक का आउटर कैमरा दिया गया है। इसमें 4,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews