Tecno का फोल्डेबल स्मार्टफोन मचाएगा धूम, इस दिन होगा लॉन्च, लीक हुई पूरी डिजाइन, देखें यहाँ

Tecno का फोल्डेबल स्मार्टफोन मचाएगा धूम, इस दिन होगा लॉन्च, लीक हुई पूरी डिजाइन, देखें यहाँ

New Foldable Smartphone: इस साल टेक्नो भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस महीने इसकी पेशकश हो सकती है। अब तक फोन की इमेज भी सामने आ चुकी है। कुछ फीचर्स भी लीक हो चुके है। सोशल मीडिया पर Tecno Phantom V Fold का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इसकी डिजाइन पूरी तरीके से देखी जा सकती है। इसकी चर्चा इस साल की शुरुआत से ही हो रही है। कहा जा रहा है कि इस महीने कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन से पर्दा हटा सकता है।

ऐसी हो सकती है स्मार्टफोन की डिजाइन

डिवाइस का रंग क्रीमी व्हाइट है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, टॉप सेंटर पर एक हॉल पंच कटआउट दिया गया है। कवर डिस्प्ले के टॉप और बटन दोनों स्थानों पर स्पीकर्स देखा जा सकता है। वहीं Phantom V फोल्ड के डिजाइन की बात करें तो इसका सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल आकर्षक लुक देता है। हालांकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी अपडेट्स आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है।

इस दिन हो सकता है लॉन्च

अब तक सैमसंग, मोटोरोला और ओप्पो फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजारों में एंट्री ले चुके हैं। वहीं इस साल के अंत तक Xiaomi, गूगल पिक्सल और अन्य कई कंपनियां अपने नए फोल्डेबल फोन से पर्दा हटा सकती है। इस लिस्ट में अब टेक्नो भी शामिल हो चुका है। रिपोर्ट की माने 28 फरवरी को Phantom V Fold लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews