Tecno Pova 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, बैटरी इतनी बड़ी की आप जाएंगे दंग, धांसू है स्मार्टफोन के सभी फीचर्स

Tecno Pova 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, बैटरी इतनी बड़ी की आप जाएंगे दंग, धांसू है स्मार्टफोन के सभी फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Tecno के नए स्मार्टफोन  Tecno Pova 3 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है, Amazon पर इसका टीज़र भी देखा जा चुका है। इस स्मार्टफोन की घोषणा कंपनी ने पिछले महीने ही की थी। हालांकि अब तक कंपनी ने इसके लॉन्च होने की तारीख की घोषणा अब तक नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी सेल Amazon पर शुरू होने वाली है। स्मार्टफोन के कीमत की अधिक जानकारी हमारे पास नहीं है। वहीं बात बात इसके अन्य फीचर्स की करें इसके सभी फीचर्स काफी बेहतरीन है और इसका बैटरी बैकअप ग्राहकों को लुभा सकता है।

यह भी पढ़े… यह भी पढ़े BMW कि यह धांसू Bike जल्दी होने जा रही लांच, अच्छे अच्छों के उड़ जाएंगे होश

Tecno Pova 3 में 7000mah की पावरफुल बैटरी 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध होगा। इसके साइड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर जोड़ा गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटआप वाले इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Pova 3 में 6.9 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले 90hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। बताया जा रहा है की स्मार्टफोन हेलीओ soc पर काम करेगा और एंड्रॉयड 11 पर आधारित होगा। तो वहीं स्टोरेज के दो वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते है: 4GB/64GB और 6GB/128GB, साथ ही यूजर्स इसके स्टोरेज को 5जीबी तक एक्स्पैन्ड कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews