Tecno Pova 4 करेगा दिलों पर राज, जल्द लॉन्च होगा भारत में ये स्टाइलिश स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 13GB रैम, जानें

Tecno Pova 4 करेगा दिलों पर राज, जल्द लॉन्च होगा भारत में ये स्टाइलिश स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 13GB रैम, जानें

Upcoming Smartphones: भारत में टेक्नो के नए स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। इसकी चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। कंपनी ने लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। इसका नाम Tecno Pova 4 है। कंपनी की फ्लैगशिप में यह नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि अब तक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। ग्राहक कमर्शियल वेबसाईट Amazon इंडिया पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। टीज़र जारी करते हुए कंपनी हैंडसेट से जुड़ी कई जानकारी भी शेयर की है।

स्मार्टफोन में 5nm का मीडियाटेक हेलिओ G99 प्रोसेसर जोड़ा गया है, जो हाइपर इंजन 2.0 लाइट और पैन्थर गेम इंजन 2.0 को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को शानदार गेमिंग का अनुभव मिल सकता है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दिया गया है। साथ ही 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग चार्जिंग सुविधा मिलेगी। भारत में इसकी कीमत 20 हजार रुपये तक हो सकती है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। टेक्नो पोवा 4 पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है।

इस मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल के सेल्फ़ी शूटर के साथ मिलता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, यूएसबी टाइप-C और Hi-Res ऑडीयो सर्टिफाइड डुअल स्टेरियो स्पीकर्स के साथ मिलता है। इसके अलावा Tecno Pova 4 में 6.66 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews