OnePlus Nord 3 के डिजाइन से हटा पर्दा, मिलेगी 100W की फास्ट चार्जिंग सुविधा, यहाँ जानें डिटेल्स

OnePlus Nord 3 के डिजाइन से हटा पर्दा, मिलेगी 100W की फास्ट चार्जिंग सुविधा, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones: कुछ दिनों में ही वनप्लस 11 और वनप्लस Ace 2 की लॉन्चिंग होने वाली है। इसी बीच OnePlus Nord 3 के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हो चुका है। यह कंपनी का मिडरेंज स्मार्टफोन होगा। Weibo टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस स्मार्टफोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को शेयर किया है। डिवाइस फ्लैट Edges, फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट बैक पैनल के साथ आएगा। अंदाज लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा। फ्रंट में एक पंच हॉल कटआउट दिया गया है। वहीं 2 कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें एक में सिंगल कैमरा है। वहीं अन्य में 2 कैमरा मिलते हैं। इसके अलावा बैक में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी दिया गया है।

वनप्लस नॉर्ड 3 में मीडिया टेक डायमेनसीटी 8200 CPU प्रोसेसर TSMC 4nm की टेक्नोलॉजी के साथ मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 6.74 इंच डिस्प्ले के 120Hz रिफ्रेश रेट, फ्लैट साइड फ्रेम और अलर्ट स्लाइडर मिलेगा। कहा जा रहा है नॉर्ड लाइनअप में सबसे हाईएस्ट रिजोल्यूशन मिलेगा। मिड रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन तगड़े प्रोसेसर के साथ आएगा। डिवाइस में 4500mAh या 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह नॉर्ड सीरीज में पहला स्मार्टफोन होगा, जो 100W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलेगी।

एंड्रॉयड 12 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल Omnivission सेंसर प्राइमरी कैमरा के तौर पर मिलेगा। अन्य नॉर्ड लाइनअप की तरह इसमें भी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews