Samsung Galaxy A73 की कीमत पर से हटा पर्दा, खरीददारी पर मिलेंगे कई ऑफर, जाने कीमत 

Samsung Galaxy A73 की कीमत पर से हटा पर्दा, खरीददारी पर मिलेंगे कई ऑफर, जाने कीमत 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A73 के बारे में जानकारी साझा की थी और आज कीमत और अन्य जानकारियों पर से भी पर्दा हटा दिया है। बता दें कि इंडियन मार्केट में स्मार्टफोन के दो स्टोरेज वर्जन उपलब्ध होंगे जिनकी कीमतें भी अलग-अलग होंगी। सूत्रों के मुताबिक 8GB RAM+128GB स्टोरेज के साथ बिकने वाले मॉडल की कीमत ₹4,1999 होगी, तो वहीं इसके अपग्रेडेड वर्जन की कीमत ₹44,999 होगी।

यह भी पढ़े … SAMSUNG Galaxy M33 5G हो चुका है लॉन्च, खरीदने से पहले जान ले स्मार्टफोन के धांसू फीचर्स  

Samsung Galaxy A73 Pre – reserving शुरू हो चुकी है। ग्राहक स्मार्टफोन को अब प्री – रिजर्व कर सकते हैं।  जिसके साथ एक ₹499 में Galaxy earbuds स्मार्टफोन की खरीददारी पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसकी असल कीमत 6000 रुपए तक है। कई ऑफर्स भी स्मार्टफोन की खरीदारी पर कंपनी द्वारा दिया जा रहा है। खरीददारी पर ₹3000 की छूट सैमसंग फाइनेंस पर मिलेगी। आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड लिस्ट में शामिल है।

8 अप्रैल शाम 6:00 बजे से कम्पनी Samsung Galaxy A73 बिक्री शुरू करने वाला है। भारत में स्मार्टफोन को 3 कलर्स में बेचा जाएगा जो है: ऑसम मिंट, ऑसम व्हाइट और ऑसम ग्रे। स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसके फीचर्स ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने में सक्षम है। इसका डिस्प्ले 6.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 120hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5, स्नैपड्रेगन 778G, 108MP रेयर कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड, 5MP डेप्थ सेंसर और 5MP मैक्रो रेयर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। साथ ही 5,000mah बैट्री और 25W फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews