Nothing Phone के लॉन्च की तारीख आई सामने, हट चुका है कीमत से पर्दा, जाने यहाँ            

Nothing Phone के लॉन्च की तारीख आई सामने, हट चुका है कीमत से पर्दा, जाने यहाँ            

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Nothing Phone का इंतजार लोगों को काफी समय से है। खास बात यह है की यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। हालांकि कंपनी ने इससे जुड़ी कोई भी जनकारी अब तक नहीं दी लेकिन इसके फीचर्स पहले ही लीक हो चुके थे और अब इसके कीमत और तारीख को लेकर भी की अंदाजे लगाए जा रहे हैं। सीईओ Carl Pei ने पहले भी यह घोषणा की थी मोबाईल फोन इस साल गर्मियों में लॉन्च होगा।

यह भी पढ़े… दिलीप जोशी इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर, बहुत कम लोगों को होती है इसकी जानकारी, देखें वीडियो 

जर्मनी के कुछ सूत्रों की माने तो यह स्मार्टफोन जुलाई 21 को लॉन्च होने वाला है। Carl Pei का स्टार्टअप Nothing अब तक Audio डिवाइस में अपने पैर जमा चुका है। अब कंपनी मोबाईल मार्केट में भी एंट्री लेने वाला है। यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन Oneplus की तरह नहीं बल्कि iPhone के फीचर्स के साथ आएगा। बता दें की Carl Pei पहले OnePlus के फाउन्डर मेम्बर भी रह चुके है, जिससे लोगों का यह मानना है की Nothing का स्मार्टफोन भी OnePlus की तरह हो।

यह भी पढ़े… Honor 70 सीरीज जल्द आ रहा है, कंपनी ने किया कन्फर्म, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग, जाने

फिलहाल इसके बारे में में कुछ कहा नहीं जा सकता है, इसका पता लॉन्च के बाद ही चलेगा। उम्मीद है की स्मार्टफोन जुलाई तक ही लॉन्च हो। तो वहीं Nothing Phone के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से 40,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews