भारत में कुछ दिनों होगी नए iQOO Neo 7 की लॉन्चिंग, सामने आई कीमत, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

भारत में कुछ दिनों होगी नए iQOO Neo 7 की लॉन्चिंग, सामने आई कीमत, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Upcoming Smartphones: भारत में कुछ दिनों में नए iQOO Neo 7 5G की लॉन्चिंग होने वाली है। इसे चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Neo 7SE का रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। लॉन्च की डेट भी तय हो चुकी है। 16 फरवरी 2023 को भारतीय बाजारों में इसकी पेशकश होगी। स्मार्टफोन के फीचर्स बहुत पहले सामने आ चुके हैं। अब कीमत का खुलासा भी हो चुका है। स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका प्रोसेसर है। पहली बार भारत में कोई फोन डायमेनसीटी 8200 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।

इतनी होगी कीमत

टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक फोन कर विभिन्न वेरिएन्ट की कीमत भी अलग होगी। 8जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। वहीं 12जीबी+256जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये होगी। कई ऑफर्स भी इसपर मिलेंगे।

ऐसे होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स

हैंडसेट के फीचर्स की बात करें तो यह 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। इसमें 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन मिलेगा। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं 16 मेगापिक्सल इसके फ्रंट में मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो iQOO Neo 7 में 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews