16 मार्च को Amazon पर लॉन्च होगा यह नया 5G स्मार्टफोन, होंगे बेहतरीन फीचर्स, ₹15 हजार होगी कीमत

16 मार्च को Amazon पर लॉन्च होगा यह नया 5G स्मार्टफोन, होंगे बेहतरीन फीचर्स, ₹15 हजार होगी कीमत

टेक्नॉलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द iQOo Z6 5G लांच होने वाला है।  16 मार्च को अमेजॉन (Amazon)  पर iQOo Z6 5G को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन Vivo का सब -ब्रांड है। जिसकी कीमत भारत में ₹15000 – ₹18000 तक होगी और ग्राहक अमेजॉन पर इसकी खरीदारी 16 मार्च से कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो स्मार्टफोन को स्मार्ट फोन के फंक्शन को स्मूथ बनाने का काम करेगा। 6 NM प्रोसेस टेक्नोलॉजी, LPDDR4X और बेहतरीन सीपीयू परफॉर्मेंस के साथ यह यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देगा।

[read more]

यह भी पढ़े… CUCET: खत्म होगा इंतज़ार! इस हफ्ते शुरू हो सकती है CUCET आवेदन प्रक्रिया, जाने परीक्षा का पैटर्न..

120HZ refresh rate और  fully HD display बिना किसी रूकावट के एक अच्छा अनुभव यूजर्स को देगा।  6.58 इंच का डिसप्ले, 90.61% बॉडी ratio इस स्मार्टफोन में उपलब्ध होगा। 5 लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम मोबाइल के सरफेस टेंपरेचर और सीपीयू जंक्शन टेंपरेचर को कम करने का काम करेगा। यह स्मार्टफोन दो कलर वैरीएंट में उपलब्ध होगा जो काला और ब्लू है, हालांकि प्रचार में जो फोन जो मोबाइल फोन दिखाया गया है।  उसका रंग ब्लू है।  आशा है कि यह मॉडल 6GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च हो।  साथ ही  128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी इसमें उपलब्ध हो सकता है।[/read]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews