जनवरी में लॉन्च होंगे वनप्लस 12 समेत ये 5 दमदार स्मार्टफोन, नोट कर लें लॉन्च की तारीख, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Smartphones in January 2024

Upcoming Smartphones in January 2024: साल 2024 की शुरुआत होने में कुछ घंटे ही बाकी है। जनवरी में कई कंपनियां अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही हैं, जिसका इंतजार ग्राहकों को लंबे समय से है। इस लिस्ट में वनप्लस 12, सैमसंग गैलक्सी S24 और अन्य कई डिवाइस शामिल हैं। यदि आप भी नए साल में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती हैं।

OnePlus 12

वनप्लस 11 का सक्सेसर मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी जनवरी में एक नहीं दो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसमें वन प्लस 12 5जी और वनप्लस 12R शामिल हैं। लॉन्च की डेट 23 जनवरी है। फोन की संभावित कीमत करीब 80,990 रुपये है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस होगा। साथ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 100W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिजर्व चार्जिंग सपोर्ट भी डिवाइस में मिलेगा।

Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S24 ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज का हिस्सा है। 17 जनवरी 2024 को यह लॉन्च होगा। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट से लैस होगा। 200 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें टाइटेनियम फ्रेम समेत कई खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन की संभावित कीमत 72,000-75,000 रुपये है।

रेडमी भी ला रहा है है नया फोन

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस भी जनवरी में लॉन्च होने वाला है। 4 जनवरी को इससे पर्दा हटेगा। सबसे पहले यह चीन में लॉन्च होगा। फोन को MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। संभावित कीमत 24,000 रुपये है।

वीवो का पावरफुल स्मार्टफोन भी लिस्ट में शामिल

Vivo X100 सीरीज जनवरी में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक तारीख कन्फर्म नहीं हुई है। सीरीज में वीवो एक्स100 और एक्स100 प्रो शामिल हैं। डिवाइस मीडियाटेक डायमेनसीटी 9300 से लैस होगा। साथ में वी3 चिप भी मिलेगा। इसमें 8टी LPTO डिस्प्ले भी मिल सकता है।

आसुस लॉन्च करेगा दमदार गेमिंग फोन

9 जनवरी को Asus ROG 8 लॉन्च हो सकता है। यह Qualcomm Snapdragon 845 चिपसेट से लैस होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। यह 4000mAh की बत्तेतय और 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और QC4 टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। संभावित किट 80 हजार रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews