Vivo T3 Lite: भारत में जल्द लॉन्च होगा वीवो का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स लीक, इतनी होगी कीमत, यहाँ जानें डिटेल

वीवो टी3 लाइट MediaTek Dimensity 6300 SoC से लैस होगा। फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।
vivo t3 lite

Vivo New Smartphone: वीवो इंडियन मार्केट में अपना सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। इसका नाम Vivo T3 Lite 5G, जो जून के अंतिम सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल वीवो टी3 5जी मॉडल भारत में पेश किया था और अब बारी इसके नेक्स्ट मॉडल की आ चुकी है। डिवाइस की लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और डिजाइन लीक हो चुकी है।

डिजाइन, प्रोसेसर और फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नया वीवो टी3 लाइट MediaTek Dimensity 6300 SoC से लैस होगा। यह वही चिपसेट है जो Realme N65 में मिलता है। डिजाइन वीवो टी3 से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें Curved Edges एक पंच हॉल डिस्प्ले और पैटर्न्ड बैक पैनल के साथ मिल सकता है। फीचर्स की बात करें तो हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल AI आधारित SONY प्राइमेरी कैमरा मिल सकता है। साथ में एक सेकन्डेरी कैमरा भी मिलेगा।

संभावित कीमत

इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होने की आशंका है। स्मार्टफोन की कीमत 12,000 रुपये तक हो सकती है। ब्रांड ने लॉन्च डेट को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही लॉन्च की तारीख से भी पर्दा हटेगा।

Vivo T3 के बारें में 

Vivo T3 5G की बात करें तो यह भारत में बिकने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक है। डिवाइस MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट से लैस है। साथ में 256जीबी स्टोरेज मिलता है। बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। 5000mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 20000 रुपये तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews