Vivo V30 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने कर दिया ऐलान, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

vivo v30 pro

Vivo New Smartphone: वीवो अपने V30 सीरीज को भारत में पेश करने को तैयार है। ब्रांड ने दो नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। इंडियन मार्केट में जल्द ही Vivo V30 और Vivo V30 Pro लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि लॉन्च की तारीख अब तक सामने नहीं आई है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर डिवाइस का लैंड पेज देखा गया है।

कब लॉन्च होगा फोन?

स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। यह लंबे समय से सुर्खियों में है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक फोन Vivo S18 Pro का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो दिसंबर में चीन में लॉन्च हुआ था। बता दें कि वीवो वी30 सीरीज थायलैंड में 28 फरवरी 2024 को लॉन्च होगा।

कलर ऑप्शन

भारत के लिए कंपनी ने तीन डिजाइन को कन्फर्म किया है। यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा, इसमें अंडमान ब्लू, क्लासिक ब्लैक और पीकोक ग्रीन शामील हैं। टीज़र में प्रो मॉडल को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ देखा गया है, जिसमें “Coming Soon” लिखा है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

प्रोसेसर को लेकर ब्रांड ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है। वीवो वी30 प्रो MediaTek Dimensity 8200 SoC से लैस हो सकता है। साथ में 12जीबी रैम और 512जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। इसमें 6.78 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। 5000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकता है।

कैमरा

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX920 प्राइमेरी सेंसर, एक 50 मेगापिक्सल सोनी IMX816 पोर्ट्रेट कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल Eye AF कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews