Vivo का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, तगड़ा होगा प्रोसेसर, डिजाइन चुरा लेगी आपका दिल, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Vivo का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, तगड़ा होगा प्रोसेसर, डिजाइन चुरा लेगी आपका दिल, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Vivo X90S Launch: वीवो एक्स90 सीरीज का नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही एंट्री ले सकता है। इससे पहले डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। हाल ही में स्मार्टफोन को प्रसिद्ध AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफ़ॉर्म पर स्पॉट किया गया है। जहां इसका मॉडल नंबर V2241HA है, इसमें मीडियाटेक डायमेनसीटी 9200+ चिपसेट को कन्फर्म किया गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर प्रोसेसर को रिकॉर्ड तोड़ स्कोर मिले हैं।  CPU को 435,656 GPU को 605,932, UX को 301,887 और MEM को 314, 297 मिला है, जो डिवाइस के शानदार पेरफॉरमेंस की ओर इशारा करता है।

हाल ही में वीवो एक्स90S की तस्वीरें सामने आई है। लाइनअप में Vivo X90 , Vivo X90 प्रो, Vivo X90 और Vivo X90S प्लस शामिल है। जल्द ही इसकी लॉन्चिंग चीन में हो सकती है। वीवो एस90S की डिजाइन काफी हद्द तक बेस मॉडल की तरह ही है। बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल फोन को शानदार लुक देता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ डुअल टोन डुअल-एलईडी फ़्लैश यूनिट मिल सकता है। इसके अलावा बैक में ZEISS की ब्रांडिंग देखने को मिलती है।

फोन का ग्लासी रियर पैनल दर्शाता है कि डिवाइस का व्हाइट वेरिएन्ट ग्लास बैक के साथ आएगा। अब तक लॉन्च की तारीख घोषित नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि Vivo X90S चीन में इस महीने लॉन्च हो सकता है। साथ ही जल्द ही यह भारतीय बाजारों के लिए भी उपलब्ध होगा। व्हाइट के अलावा यह ग्रीन कलर वेरिएन्ट में भी उपलब्ध हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews