Vivo Y100 और Vivo Y56 चुपके से हुए भारत में लॉन्च, फीचर्स बनाएंगे दीवाना, इतनी है कीमत, यहाँ जानें सबकुछ

Vivo Y100 और Vivo Y56 चुपके से हुए भारत में लॉन्च, फीचर्स बनाएंगे दीवाना, इतनी है कीमत, यहाँ जानें सबकुछ

New Smartphones: भारत में वीवो ने चुपके से अपने दो शानदार स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस हैं। इनके नाम Vivo Y100 और Vivo Y56 हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स के फीचर्स भी आकर्षक है। वाई100 में कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। वहीं वाई56 का लुक भी कुछ कम नहीं है। आइए दोनों के बारे में विस्तार से जानें:-

Vivo Y100

यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है। जिसकी कीमत 24,999 रुपये हैं। स्मार्टफोन में कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.38 इंच AMOLED डिस्प्ले फूल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ भारतीय बाजारों में एंट्री ले हो चुका है। वाई100 को मीडियाटेक डायमेनसीटी 900 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसके साथ Mali G68 GPU और 8जीबी के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर (Optical Image Satabilization के साथ) और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को हैंडसेट में 4500mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसकी खरीददारी ग्राहक फ्लिपकार्ट पर कर सकते हैं।

Vivo Y56

वीवो का यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध हो चुका है। इसकी डिजाइन अन्य Y-सीरीज मॉडल्स जैसी ही है। इसकी लिस्टिंग कंपनी के इंडियन वेबसाईट पर भी हो चुकी है। महेश टेलिकॉम के मुताबिक 8जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं वेबसाईट पर इसकी प्राइस 24,999 दिखा रही है। यह दो कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर शामिल है। 6.8 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 5जी नेटवर्क सपोर्ट, मीडिया टेक डायमेनसीटी 700 SoC प्रोसेसर, एंड्रॉयड 12 ओएस, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सुपपोर्ट के साथ भारत में एंट्री ले चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews