Vivo का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Stylish है लुक, फीचर्स भी जबरदस्त, कीमत 12,000 से भी कम

Vivo का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Stylish है लुक, फीचर्स भी जबरदस्त, कीमत 12,000 से भी कम

New Smartphone: वीवो ने अपना नया और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च के दिया है। Vivo Y17S लंबे समय से सुर्खियों में है। भारत से पहले एशिया के कुछ देशों में भी लॉन्च हो चुका था। इसके दो कलर वेरिएनर मिलते हैं। खास बात यह है कि स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग ग्रेटर नोएडा में की गई है। इसका लुक युवाओं को पसंद या सकता है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से इसकी बिक्री होगी।

कीमत और सेल

वीवो वाई17एस के दो स्टोरेज वेरिएन्ट मिलेंगे, जिनकी कीमत भी अलग है। 4जीबी+64जीबी मॉडल का प्राइस 11,499 रुपये है। वहीं 4जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 12, 499 रुपये है। यह मार्केट में ग्लिटर पर्पल और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट, वीवो ऑनलाइन स्टोर और Amazon पर डिवाइस की बिक्री होगी।

डिस्प्ले और कैमरा

स्मार्टफोन 6.56 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। साथ में 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। बैक में दो कैमरा रिंग और एलईडी फ़्लैश को दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर सेल्फ़ी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दिया गया है।

चिपसेट, सॉफ्टवेयर और बैटरी

डिवाइस को MediaTek Helio G85 और Mali G52 MCU GPU से लैस किया गया है। यह फनटच ओएस 13 एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी AI-पावर्ड बैटरी प्रोटेक्शन और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। आईपी54 रेटिंग, एफएम रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews