इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi 13 Ultra, कंपनी ने कर दी घोषणा, जानें फीचर्स और अनुमानित कीमत

इस दिन लॉन्च होगा Xiaomi 13 Ultra, कंपनी ने कर दी घोषणा, जानें फीचर्स और अनुमानित कीमत

New Smartphone: शिओमी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। मार्केट में बहुत जल्द Xiaomi 13 Ultra एंट्री लेने वाला है। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट भी घोषित कर दी है। एक दिन पर डिवाइस ग्लोबल और चाइनीज दोनों ही बाजारों में दस्तक देगा। इसका कैमरा बहुत खास है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी नया Xiaomi Pad 6 को इसी दिन पेश कर सकता है। 18 अप्रैल को फोन की पेशकश होगी। भारत में डिवाइस लॉन्च होगी या नहीं, इससे जुड़ी कोई भी अपडेट अब तक सामने नहीं आई है।

लॉन्च से पहले ही शिओमी 13 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन से पर्दा हट चुका है। टीज़र में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। जिसमें 4 सेंसर मौजूद होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फ्रंट में पंच हॉल सेल्फ़ी कैमरा और Curved Edges मिल सकता है।
स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें व्हाइट कैरेमिक और ब्लाक लेदर शामिल है। वहीं 3 स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। जिनकी कीमत भी अलग-अलग होगी। हैंडसेट की शुरुआती कीमत 2699 CNY (करीब 75,100 रुपये) और टॉप प्राइस 7,499 CNY (89,500 रुपये) है।

अब फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 13 Ultra मार्केट में Leica ब्रांड के कैमरा लेंस के साथ आएगा। इसमें क्वाड कमेर सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का IMX989 सेंसर तीन अन्य 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ में 16जीबी रैम मिल सकता है। एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित फोन में 4,900mAh की बैटरी और 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews