Upcoming Smartphone: मार्केट में बहुत जल्द Xiaomi 13 की एंट्री होने जा रही है। इसकी चर्चा बहुत लंबे समय से थी। इसे कंपनी के सबसे खास स्मार्टफोन्स में से एक बताया जा रहा है। 1 दिसंबर 2022 को शिओमी 13 सीरीज लॉन्च होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से लॉन्चिंग को पोस्टपॉन कर दिया गया है। अब एक नई डेट सामने आ चुकी है। हालांकि अभी तक कंपनी ने तारीख की घोषणा नहीं की है। चीन में 13 दिसंबर 2022 को स्मार्टफोन की पेशकश होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्चिंग ईवेंट रविवार शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस दौरान कंपनी अपने अन्य कई प्रोडक्टस भी पेश कर सकती है। जिसमें Xiaomi Mini Host भी शामिल है, जो कंपनी का पहला डेस्कटॉप पीसी है। हाल ही में Weibo पर स्मार्टफोन के पोस्टर रिलीज हुए थे और अब इसके लॉन्च की तारीख को लेकर अपडेट आई है। इससे पहले ही हैडसेट से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। सीरीज में दो स्मार्टफोन्स है, जिसमें Xiaomi 13 और Xiaomi 13 प्रो शामिल है।

दोनों ही मॉडल को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया गया है। साथ ही LPDDR5x रैम भी दिया गया गया है। प्रो मॉडल में 4,820mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ मिल सकती है। वहीं Xiaomi 13 के वेनीला मॉडल में 4500mAh की बैटरी 67W के साथ मिलेगी। प्रो मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। दोनों ही स्मार्टफोन MIUI बेस्ड एंड्रॉयड 13 OS के साथ बाजारों में एंट्री ले सकते है। भारत में स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, इससे जुड़ी कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।