आ रहा है Xiaomi 15, जल्द होगा भारत में लॉन्च, कई जानकारी लीक, ऐसे होंगे फीचर्स, यहाँ जानें सबकुछ 

शाओमी 15 सीरीज भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। इसे बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। फीचर्स लीक हो चुके हैं। 
Xiaomi 15

Xiaomi 15: शाओमी 15 सीरीज को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जो इसके इंडिया लॉन्च की तरफ इशारा करता है। मॉडल नंबर समेत कई जानकारी सामने आ चुकी है। बता दें कि स्मार्टफोन पिछले महीने ही चीन में लॉन्च हुआ था। जल्द ही यह भारतीय बाजारों में एंट्री ले सकता है।

बीआईएस लिस्टिंग के मुताबिक फोन का मॉडल नंबर “24129PN74I” है। हालांकि मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिवाइस बाद में आएगा। शाओमी 15 सीरीज लंबे समय से सुर्खियों में है। अब इससे जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। चीन में हैंडसेट की शुरुआती कीमत CNY 4,499 (करीब 52000 रुपये) है। इंडिया लॉन्चटाइम को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

प्रोसेसर और बैटरी के बारे में (Xiaomi Upcoming Smartphone in India)

शाओमी 15 का इंडियन मॉडल चाइनीज मॉडल जैसा ही हो सकता है। यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होगा। 16जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2.0 सॉफ्टवेयर पर आधारित होगा। 5400mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

ऐसे होंगे स्मार्टफोन के फीचर्स (Xiaomi 15 Features)

स्मार्टफोन ट्रिपल Leica सेंसर के साथ आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल लाइटहंटर 900 प्राइमेरी कैमरा, एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल 3.2x टेलिफोटो लेंस मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV32B40 सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस IP68 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेंसर, Hi-Res ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के साथ आ सकता है। कंपनी ने भारत में हैंडसेट के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews