स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ आ रहा है Xiaomi का नया स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक, यहाँ जानें डीटेल

Xiaomi 15

Xiaomi 15 Series: शाओमी 14 सीरीज भारत में इस लॉन्च होने वाला है। हालांकि इसकी पेशकश चीन में पिछले साल ही हो चुकी है। अब शाओमी 15 को लेकर खबरें सामने आ रही है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं।

पावरफुल प्रोसेसर

लाइनअप में शाओमी 15, शाओमी 15 प्रो और शाओमी 15 अल्ट्रा शामिल हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC चिपसेट से लैस होगा। बता दें कि शाओमी 14 स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।

फिंगरप्रिन्ट सेंसर होगा खास

कहा जा रहा है कि डिवाइस अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। मतलब यूजर्स के फिंगरप्रिंट का 3D मैप बनाने में साउंड वेव्स का इस्तेमाल होगा। इससे सिक्योरिटी और एक्यूरेसी लेवल बढ़ेगा। मार्केट में फिलहाल ऐसे फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ iQOO 12 प्रो, ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस24 सीरीज मौजूद हैं।

डिस्प्ले

शाओमी 15 6.36 इंच एलइडी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश के साथ आ सकता है। इसका प्रो मॉडल Curved Edge डियापले और 2k रिजॉल्यूशन के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

कब लॉन्च होगा फोन?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस स्मार्टफोन का प्रोडक्शन स्मार्टफोन इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है। कंपनी शाओमी 15 सीरीज को तो अक्टूबर के महीने में लॉन्च कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews