Xiaomi MIX Fold 3 अगस्त में होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, नया टीजर जारी, मिलेंगे कई खास फीचर्स

Xiaomi MIX Fold 3 अगस्त में होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, नया टीजर जारी, मिलेंगे कई खास फीचर्स

Xiaomi Foldable Smartphone: शिओमी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। अगले महीने यानि अगस्त में Xiaomi MIX Fold 3 चीन के बाजार में एंट्री लेगा। इस बात की घोषणा आज कंपनी ने कर दी है। साथ ही नया टीज़र भी जारी किया है। हाल ही में डिवाइस को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। जिसके जरिए कई फीचर्स से भी पर्दा उठ चुका है। वहीं Leica ने भी फोन को लेकर कुछ जानकारी साझा की है।

शिओमी मिक्स फोल्ड 3 मार्केट में MIX Fold 2 के सक्सेसर के रूप में दस्तक देना वाला। नए मॉडल में कई नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। 3सी सर्टिफिकेशन के मुताबिक कंपनी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन 4800mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता हैप।ओपो। ‘।

डिवाइस Leica ऑप्टिकल फुल फोकस Quad कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च होगा। साथ में अल्ट्रा वाइड एंगल और पेरीस्कोप अल्ट्रा टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। स्टोरेज को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। नए मिक्स फोल्ड 3 में 50 मेगापिक्सल Sony IMX858 सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews